Connect with us

स्वास्थ्य

दीक्षा की मदद को बाल विकास से जुड़ी महिलाओं ने बढ़ाये हाथ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीडीपीओ बबली हुसैन ने मदद की चलाई मुहिम

धानाचूली (नैनीताल)। धारी तहसील के मनाघेर निवासी दीक्षा लोधियाल की मदद के लिए बाल विकास विभाग से जुड़ी महिलायें व कर्मचारी आगे आये है।
आपको बताते चले मनाघेर निवासी पान सिंह लोधियाल की पुत्री दीक्षा लोधियाल पिछले कई महीनों के कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रही है। वही उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण कई लोगो ने उसकी मदद की है। धारी विकास खंड के पदमपुरी स्थित बाल विकास कार्यलय की सीडीपीओ बबली हुसैन ने अपनी पूरी टीम जिससे जो बन पड़ा उनकी मदद से आठ हजार की धनराशि दीक्षा के पिता पानसिंह के बैक खाते में मंगलवार को डाले। बाल विकास की सुपरवाइजर बबली ने बताया क्षेत्र में 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने उनकी इस मुहिम में सहयोग दिया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र उर्फ नानू ने रिया, निशा, नितिन ने भी सहयोग दिया। उन्होंने लोगो से दीक्षा की मदद को आगे आने की अपील भी की है। दीक्षा राइंका धानाचूली की कक्षा 12 की छात्रा है। जिसकी मदद में राइंका धानाचूली की बच्चो व शिक्षकों के अलावा धानाचूली गांव के कई युवाओ महिलाओं व लोगो ने सहयोग किया है। इधर सोशल मीडिया में भी दीक्षा की मदद की गुहार लगाई गई है। जिसमे लोग अपनी स्वेच्छा से मदद को आगे आ रहे है। ये बैक खाता नम्बर दीक्षा के पिता पानसिंह का है। इस खाते के माध्यम से मदद की जा सकती है। ये फोन नम्बर 96902 40457 पान सिंह का है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में परिवारिक विवाद के बाद युवक ने तमंचे से फैलाई सनसनी

Select Language

Advertisement