Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार से अपहरण की गई युवती अमृतसर पंजाब से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समुदाय विशेष के युवक ने किया था अपहरण, बेटियो के विरुद्ध अपराध में पुलिस संवेदनशील: एसएसपी

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र से समुदाय विशेष युवक के हिन्दू लड़की के अपरहण में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अमृतसर पंजाब से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर 50 हजार की नकदी बरामद की है।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया लक्सर के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का अपहरण किये जाने के सम्बन्ध में आरोपी फरमान आदि के विरूद्ध मु०अ०सं०- 324/2023 धारा-363,366A ,506 IPC कायम व पंजीकृत कराया था।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा अपहर्ता की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। अपहर्ता की बरामदगी हेतु अलग – अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। अनेकों सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक व सुरागरसी पतारसी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता के पंजाब राज्य में होना प्रकाश में आया व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अपह्रता को अमृतसर पंजाब से आरोपी फरमान के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में अब आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement