Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊँ और गढ़वाल में इन रूटों पर 72 नई बसें होंगी शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

30 दिसंबर तक निविदाएं मांगी, योजना में 32 सीटर बसें चलाई जाएंगी
देहरादून। रोडवेज निजी ऑपरेटरों के जरिये उत्तराखंड के दस लोकल रूटों पर 72 नई बसें शुरू करेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
रोडवेज की ओर से इंटरसिटी बस संचालन योजना 2023-24 के तहत टेंडर मांगे गए हैं। जीएम-संचालन दीपक जैन के मुताबिक, छोटी दूरी वाले लोकल रूटों पर यह सेवाएं चलेंगी। डीजल और सीएनजी बसों को अनुबंध पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए 30 दिसंबर तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इस योजना में 32 सीटर बसें चलाई जाएंगी। सीएनजी बसों को वरीयता दी जाएगी। सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। सामान्य आवेदकों को 50 हजार सिक्योरिटी एवं वीरचंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के लाभार्थी को 25 हजार सिक्योरिटी देनी होनी। रोडवेज को आवंटन के 90 दिन बाद बस स्वामी को बस उपलब्ध करानी होगी। अन्यथा 500 रुपये हर रोज के हिसाब से जुर्माना लगेगा।
यहां दी जाएगी सुविधा
रूट बसें
देहरादून-ऋषिकेश 15
देहरादून-रुड़की 10
देहरादून-हरिद्वार 10
दून-हरिद्वार-लक्सर 05
हल्द्वानी-सिडकुल-रुद्रपुर 05
काशीपुर-टनकपुर 05
हल्द्वानी-टनकपुर 05
हरिद्वार-सहारनपुर 05
हरिद्वार-पांवटा 02
देहरादून-सहारनपुर 10

Select Language

Advertisement