Report by : CWN Desk
Published at :
गंगा सप्तमी आज, पूजा और गंगा स्नान करने का इस समय रहेगा शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने और मां गंगा की उपासना करने से पूरी होंगी साधक की मनोकामनाएं

हल्द्वानी। वैदिक पंचांग के अनुसार 27 मार्च गुरुवार को दोपहर तक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार मान्यता है कि आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने और मां गंगा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। सभी पापों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर

पुनर्वसु नक्षत्र- सुबह 07 बजे तक
धृति योग- सुबह 08 बजकर 48 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 17 मिनट से सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 14 मिनट तक
गुरु पुष्य योग- सुबह 07 बजे से पूर्ण रात्रि
अमृत सिद्धि योग- सुबह 07 बजे से पूर्ण रात्रि तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›