Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

वसंत पंचमी पर आज, विद्या, देवी मां सरस्वती की पूजा का इस वक्त है शुभ मुहूर्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यह है मान्यता, इस तरह करें पूजा, कल होगा प्रतिमा का विसर्जन
हल्द्वानी। वसंत पंचमी पर आज घरों, प्रतिष्ठानों व शैक्षणिक संस्थानों में विद्या, संगीत व कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह सात बजकर एक मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का खास महत्व है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। मंगलवार को वसंत पंचमी को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा व माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी व देवी काली भी प्रसन्न होती हैं।
सुबह स्नान के बाद पीले अथवा सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सरस्वती की पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थान पर मां सरस्वती की मूर्ति अथवा तस्वीर स्थापित करने के बाद गंगाजल से स्नान कराएं व पीले वस्त्र पहनाएं। पीले फूल, पीला गुलाब, धूप, दीप अर्पित करें। गेंदे के फूल की माला पहनाने के बाद पीले रंग की मिष्ठान का भोग लगाएं। सरस्वती वंदना, मंत्र व पूजा करें।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में जल निकासी, बिजली व शहरी विकास सुधार को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से मांगे 17,877 करोड़, निवेश को भी किया आमंत्रित

Select Language

Advertisement