Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में इवेंट मैनेजर से दुष्कर्म के आरोपी होटल जीएम गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गोपेश्वर। क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घांघरिया में गाजियाबाद से आए एक दल के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने प्रेम कुमार सहित उनके साथ आए अन्य पर्यटकों से अभद्रता और मारपीट करते हुए नकदी व अन्य सामान लूट लिया। घटना 19 जून की देर रात करीब 12 बजे की है।
गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार अपने दो पुरुष और दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। प्रेम ने बताया कि जब वे घांघरिया में ठहरे हुए थे, तभी तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करने लगे। बदमाशों ने जबरन उनके पर्स से रुपये निकाल लिए, साथ ही पर्स में रखे पहचान पत्र की फोटो खींच ली। धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज में गोली मार देंगे।
यही नहीं, बदमाशों ने प्रेम कुमार के मोबाइल से एक बैंक खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए। इसके बाद उनका फोन भी छीन लिया गया। प्रेम कुमार ने किसी तरह शुक्रवार रात थाना गोविंदघाट पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गोविंदघाट पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर शनिवार दोपहर करीब चार बजे तीनों आरोपियों को घांघरिया बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी, राजेंद्र सिंह व वंशदीप सिंह निवासी टीमोंवाल, खलचिया, अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी, ट्रांसफर किए गए पैसे समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस को क्षेत्र में सराहना मिल रही है, वहीं पर्यटक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›