Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं ने किया हमला

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं का हमला। महिला को घायलावस्था में बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
नैनीताल से किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां तीन भालू थे जिसमें से एक ने हमला किया और खष्टी देवी को घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शी नीरज के अनुसार सवेरे 9:30 बजे हुई इस घटना में खष्टी देवी को भालू घसीटते हुए ले जा रहा था, जब उसके साथ वहां मौजूद चार अन्य लोगों ने हल्ला मचा दिया। जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी को छोड़कर तीनों भालू भाग गए। नीरज ने बताया कि तीनों भालू वयस्क थे और हुलिए से हिमालयन बेयर प्रतीत हो रहे हैं। महिला के कान, गले और पीठ पर पंजों से निशान है, जिन्हें स्टिचिंग कर महिला को एडमिट किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से त्वरित सहायता के रूप में महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और क्षेत्र में गश्त का आश्वासन दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›