Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में 11वीं की छात्रा ने बेटी को जन्म दिया, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन

आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
रामनगर।
11वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर परिजन बेटी को अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी छात्रा (17) का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 24 वर्षीय युवक क्यारी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच करने पर नाबालिग गर्भवती निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। अस्पताल में छात्रा ने बालिका को जन्म दिया। मामले में नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›