Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊँ कमिश्नर ने एस्ट्रो विलेज और गांधीग्राम की एक हफ्ते में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए

आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में पड़ने वाले ताकुला ग्राम में बन रहे एस्ट्रो विलेज का निरीक्षण किया
(कमल जगाती) नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने एस्ट्रो विलेज और गांधीग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को अगले सोमवार तक चुस्त दुरुस्त करने की चेतावनी दी।
नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में पड़ने वाले ताकुला ग्राम में बन रहे एस्ट्रो विलेज का आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ के.एम.वी.एन. के एम.डी.विनीत तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, ई.ओ.  आई.ए.एस.राहुल आनंद, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों के अलावा,
एरीज, जिला पंचायत आदि इकाइयों के सदस्य मौजूद रहे। जांच के दौरान निर्माण कार्यों में कुछ खामियां और काम में देरी को देखते हुए आयुक्त ने आगामी सोमवार तक काम को अप टू डेट करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि एस्ट्रो विलेज निर्माण एजेंसी मंडी परिषद है, इसका बजट 2020-21 में अवमुक्त हो गया था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी हो रही है। आगामी पर्यटन सीजन से पहले इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि एस्ट्रो विलेज में आठ कॉटेज और एक रेस्टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है।
इसके साथ ही आयुक्त ने बताया कि गांधी ग्राम की रैसटोरेशन का काम एशियन डेवलपमेंट बैंक(ए.डी.बी.)करा रहा है, जिसे पर्यटन विभाग को सौंपा गया था। कहा कि इसमें विभाग की लापरवाही देखने को मिली। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसको चलाने की नीति बनाकर जल्द शुरू किया जाए और इसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›