Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में तीन दिवसीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

स्व.गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ जिसमें टॉप 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदीप और रजत की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
नैनीताल में मल्लीताल स्थित न्यू क्लब में तीन दिवसीय स्व.गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सिगल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता और डबल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता व रजत टंडन की जोड़ी ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने विजेता और उप विजेताओं को ट्राफी दी। रविवार को न्यू क्लब में देवकी बिष्ट और राजीव बिष्ट ने मुख्य अतिथि महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विक्रम बिष्ट और महिराज बिष्ट की जोड़ी के सामने प्रदीप मेहता और रजत टंडन की जोड़ी थी जिसमें प्रदीप और रजत ने जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता को ट्राफी दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजीव लोचन साह, चेतन बिष्ट, शैलेश साह, चंदन बिष्ट, रजत टंडन, कमलेश तिवारी, दिव्यांशु साह आदि ने सहयोग दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›