Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में तीन एसएसआई और कई चौकी प्रभारी समेत 28 दरोगाओं का तबादला

हरिद्वार। एसएसपी ने देर रात तीन एसएसआई, कई चौकी प्रभारी समेत 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दरोगा राजेश बिष्ट को पुलिस लाइन से एसएसआई ज्वालापुर, प्रमोद कुमार को एसएसआई भगवानपुर, चौकी प्रभारी रायसी सुभाष चंद्र को एसएसआई कनखल, चौकी प्रभारी सोत-ए प्रवीण बिष्ट को चौकी प्रभारी अमानतगढ़, कनखल थाने से कमलकांत को चौकी प्रभारी रायसी, खानपुर से ब्रह्मदत्त बिजल्वाण को चौकी प्रभारी कोर्ट सिडकुल, खानपुर से रुकम सिंह को चौकी प्रभारी लालढांग, विनोद मोहन द्विवेदी को लालढांग चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी काली नदी, संजय पुनिया को काली नदी चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी इकबालपुर, मनोज कुमार को इकबालपुर चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी सुमननगर, अर्जुन कुमार को सुमनगर चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शहर कोतवाली, वीरेंद्र नेगी को औद्योगिक चौकी से प्रभारी रेल चौकी ज्वालापुर, देवेंद्र तोमर को रेल चौकी से चौकी प्रभारी नारसन, नवीन सिंह को नारसन से लंढौरा चौकी प्रभारी, मनोज नोटियाल को चौकी प्रभारी भिक्कमपुर से गैस प्लांट चौकी प्रभारी, नरेंद्र सिंह को गैस प्लांट से चौकी प्रभारी भिक्कमपुर, खड़खड़ी चौकी प्रभारी आनंद मेहरा को चौकी प्रभारी सोत-ए, वाचक कार्यालय से संजीत कंडारी को खड़खड़ी चौकी प्रभारी, बहादराबाद से चरण सिंह को चौकी प्रभारी जगजीतपुर, मंगलौर से मनोज सिरौला को चौकी प्रभारी धनौरी, पुष्पेंद्र सिंह को मंगलौर, जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक को बहादराबाद, झबरेड़ा से सुभाष जखमोला को भगवानपुर, अकरम अहमद को भगवानपुर से रुड़की, एसएसआई ज्वालापुर संतोष सेमवाल को भगवानपुर, एससआई भगवानपुर विकास रावत को कोतवाली ज्वालापुर, एसएसआई कनखल बबलू चौहान को खानपुर और कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को कोर्ट चौकी प्रभारी से श्यामपुर भेजा गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›