हरिद्वार

विजिलेंस ने संग्रह अमीन व अनुसेवक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

हरिद्वार। विजिलेंस तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार के संग्रह अमीन व अनुसेवक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस को करीब चार साल पहले बेच दिया था।
बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे। नतीजतन, वाहन किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।दोनों वाहनों की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को को रवि पाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक को शिकायतकर्ता से 10 रुपये की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया । ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 व Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी