Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

ट्रेंड में रील्स बनाने के लिए कपल ने की सारी हदें पार, लोग बोले- अब बचा ही क्या है…‘ये व्लॉगर पूरी तरह से पागल हो गए हैं…’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आजकल व्लॉगिंग का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिंगल लोग से लेकर कपल तक, सभी अपनी जिंदगी के हर पहलू को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस ट्रेंड में रील्स बनाने के लिए कई लोग सारी हदें पार कर देते हैं। अब इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए, एक दूल्हा-दुल्हन का सुहागरात का वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर लोग कपल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा-दुल्हन बेडरूम में हैं और बातचीत कर रहे हैं। दूल्हा पूछता है, “कैसी रही हमारी सुहागरात?” इस पर दुल्हन जवाब देती है, “अभी हुई कहां है?” इसके बाद दूल्हा कहता है, “हां, ये बात तो है कि अभी हुई कहां है।” फिर दोनों अपने बेड की सजावट दिखाने लगते हैं।
दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। X (पूर्व में ट्विटर) पर सुनंनदा रॉय नाम की एक महिला ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सुहागरात व्लॉग, ये व्लॉगर पूरी तरह से पागल हो गए हैं। धुंधली क्लिप का इंतजार करें…”
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर कपल की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “भाई साहब, हम कहां जा रहे हैं? अब तो लोग सुहागरात की भी वीडियो शेयर कर रहे हैं।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “चंद पैसों के लिए लोग अब अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को भी बेचने के लिए तैयार हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर सकते हैं। अगर कोई सुहागरात का बेड दिखा सकता है, तो अब बचा ही क्या है?” सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है कि व्यक्तिगत जीवन की गोपनीयता को किस हद तक सार्वजनिक किया जा सकता है। जबकि कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मानते हैं, वहीं कई लोग इसे नैतिकता और गोपनीयता के विरुद्ध मानते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement