Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, आग का गोला बनी, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में हाइवे की घटना, कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार। रुड़की के टोडा खटका गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कार ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में आग लग गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सोमवार के दिन दिल्ली निवासी परिवार हरिद्वार की ओर से वापस दिल्ली लौट रहा था। जब कार टोडा खटका बाईपास के निकट पहुंची तो कार आगे चले ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। अचानक कार में आग लग गई। कार देखते ही देखते हाईवे पर धूप धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों को मुश्किल बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने आग कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। घायलो को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement