Connect with us

हरिद्वार

गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने लक्सर फ्लाईओवर पर बाइक सवार को कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देर शाम गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने लक्सर फ्लाईओवर पर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक चला रहे बिहार के युवक की ट्रैक्टर के कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक लक्सर की टायर फैक्टरी में नौकरी करता था।
जिला सिवान (बिहार) में हुसैनगंज थाने के बघौनी गांव का 38 वर्षीय मनोज यादव पुत्र राम किशोर यादव कई साल से लक्सर की एक टायर फैक्टरी में काम करता था। वह परिवार सहित यहीं रहता था। 4-5 साल पहले उसने लक्सर में एक मकान का सौदा कर करीब सवा लाख रुपये उसके मालिक को दिए थे। पर मालिक ने उसे न मकान दिया, न उसकी रकम लौटाई। मनोज ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। शनिवार देर शाम वह बाइक से बाजार पुलिस चौकी होकर घर लौट रहा था। फ्लाईओवर पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर के कुचलने से मनोज की वहीं मौके पर मौत हो गई। हालांकि परिचित उसे अस्पताल ले गए, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रैक्टर का चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। वाहन ढाढेकी गांव के किसान का बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है। मृतक के साथी कर्मचारी लालू यादव ने किसान ओम सिंह निवासी ढाढेकी लक्सर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा बालकदास के समर्थन में उतरा भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन, स्टोन क्रेशर संचालक का दवाब सहन नहीं

Select Language

Advertisement