हरिद्वार

हरिद्वार में जीएसटी की टीम ने छपामारी कर गोदाम से पकड़ा 80 कट्टे गुटखा

जब्त गुटखा की कीमत करीब 80 लाख रुपये, टैक्स चोरी पर हुई कार्यवाई
हरिद्वार।
राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग की निगाह पर गुटखा कारोबारियों पर टेढ़ी हो गई है। शनिवार को स्टेट जीएसटी की टीम ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गुटखा विक्रेता फर्म के गोदाम पर छापा मारा।
जीएसटी की टीम ने गोदाम से गुटखे के 80 कट्टे जब्त किए। जिनकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सुनीता पांडे के निर्देश पर उपयुक्त कार्तिकेय वर्मा की टीम ने की।
संयुक्त आयुक्त पांडे के मुताबिक, इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि गुटखा विक्रेता फर्म लंबे समय से कर चोरी कर रही है, जिससे राज्य कर विभाग को बड़ी रकम का चूना लगाया जा रहा है। 
लिहाजा, छापेमारी के लिए पिछले कई दिनों से सूचना तंत्र की मदद ली जा रही थी। कर चोरी की पुख्ता जानकारी मिल जाने पर टीम ने शनिवार सुबह गुटखा गोदाम पर छापा मारा। 
कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी हरिद्वार से पुलिस बल की मदद भी ली गई। गोदाम से 80 कट्टे गुटखा के बरामद किए गए। इस माल से संबंधित कोई प्रपत्र फर्म संचालक के पास नहीं थे। माल को जब्त कर लिया गया। 
अधिकारियों के मुताबिक, माल की कीमत 20 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। जिस पर उच्चतम 28 प्रतिशत की दर से टैक्स आरोपित करने के साथ ही सेस व अर्थदंड की वसूली भी की जाएगी। संयुक्त आयुक्त सुनीता पांडे के अनुसार, कर चोरी को लेकर विभाग सख्त रुख अपनाते हुए है। इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। छापा मारने वाली टीम में सहायक आयुक्त विनोद कुमार आर्य, राज्य कर अधिकारी अविनाश झा, नितिन कुमार, हरिकृष्ण खुगशाल, मनोज जोशी आदि शामिल रहे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी