Report by : कालू वर्मा
Published at :
पिकअप वाहन पलटा, 14 लोगों की मौत, 20 घायल

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारजनों के हंगामा
हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में खनन सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। आरोप है कि टेंपो चालक ने नीचे उतरकर इसका विरोध किया तो चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इसमें टेंपो चालक फंस गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने शव को रायसी चौराहे पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव निवासी कालूराम (50) हरिद्वार में टेंपो चलाने का कार्य करते थे।
बृहस्पतिवार रात वह हरिद्वार से टेंपो लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रायसी चौराहे से पहले शराब के ठेके के पास पहुंचे तो रायसी की ओर से लक्सर की तरफ जा रही खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टेंपो को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कालूराम ने टेंपो से नीचे उतरकर टक्कर मारने का विरोध किया।
आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इस बीच कालूराम की गर्दन ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंस गई। इसके बाद भी ट्रैक्टर चालक कालूराम को दूर तक घसीटता ले गया। इसे कालूराम का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना रायसी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया।
वहीं, परिजन और ग्रामीणों ने शव को रायसी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›