Connect with us

नैनीताल

रामनगर में गर्जिया मंदिर परिसर में कोसी नदी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख पुकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। गर्जिया मंदिर परिसर में कोसी नदी में गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऊधमसिंह नगर और यूपी के 21 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में 35 से अधिक लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सुल्तानपुर पट्टी (ऊधमसिंह नगर) के पास किशनपुर मसवासी (सीतारामपुर) से 35 श्रद्धालुओं का दल ट्रैक्टर-ट्रॉली से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए रामनगर गर्जिया मंदिर पहुंचा था। लौटते समय ढिकुली के पास मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा होते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल हरवती देवी और नीतू को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा,विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे : नेता प्रतिपक्ष

Select Language

Advertisement