Report by : CWN Desk
Published at :
अल्मोड़ा में युवक की संदिग्ध मौत, पिटाई के बाद रास्ते में तोड़ा दम, जांच शुरू

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास दो ट्रकों के पीछे फिसलने से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार। डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत।

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो ट्रकों के आपस में पीछे की ओर फिसलने की वजह से एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। इस भीषण दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, पानीपत से श्रीनगर (गढ़वाल) की तरफ गेहूं लेकर जा रहा एक बड़ा ट्रक मूल्यागांव के पास तीव्र चढ़ाई पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक बैक गियर न लगने के कारण वह पीछे की ओर फिसलने लगा। उसे पीछे आता देख उसके ठीक पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने भी घबराहट में अपने वाहन को बैक करना शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों ट्रकों के पीछे एक बाइक सवार परिवार आ रहा था, जो इस खतरनाक स्थिति को भांप नहीं पाया।
बाइक पर अंकित अपनी पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बेटी नौनी के साथ सवार थे। अचानक ट्रकों को अपनी तरफ बैक होता देख जब तक वे गाड़ी संभाल पाते, उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इसी दौरान दुर्भाग्यवश मासूम बच्ची नौनी बाइक से छिटककर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक टक्कर के बाद गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारू करने के प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›