Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

आदिवासी पर पेशाब करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेता ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार चीला नदी पार करता हाथियों का झुंड, वीडियो...

वहीं, इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि आरोपी (प्रवेश शुक्ला) को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह हवालात में है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उसके खिलाफ NSA दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है कृत्य बहुत घृणित था, भाजपा की सरकार है, यहां कानून का राज है मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दे दिए थे और अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलेगा। जहां भी अतिक्रमण होता है वहां कानून अपना कार्य करता है। बुलडोजर कांग्रेस के हिसाब से नहीं कानून के हिसाब से चलता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement