नई दिल्ली

ट्रक चालकों ने की महिला के साथ छेड़छाड़

CWN.Today (हिन्दी)

मुक्तेश्वर पुलिस ने दो लोगो को किया गिरफ्तार
मुकदमा हुआ दर्ज , जांच है जारी
हल्द्वानी से लिप्ट देने के बहाने की छेड़छाड़, ट्रक चालक ने की महिला के साथ छेड़छाड़

मुक्तेश्वर। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने बताया बीते बृहस्पतिवार की देर शाम को थाना क्षेत्र की करीब 40 वर्षीय एक महिला ने हल्द्वानी से एक ट्रक चालक को अपने गंतव्य को जाने के लिए लिप्ट माँगी। वही ट्रक चालक ने महिला को लिप्ट दे दी। उस समय एक और युवक उसमे सवार हो गया। पर कुछ आगे ही जाकर महिला को अकेला पाकर दोनो ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। वही महिला ने हो हल्ला शुरू कर दिया। जिससे दोनो युवक घबरा गए और महिला को मुक्तेश्वर थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक बाजार में उतार गया। महिला ने इस घटना की जानकारी लिखित थाने में दी। जिस पर थाना मुक्तेश्वर में दो युवकों के खिलाफ भादसं 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही महिला की शिनाख्त के आधार पर लालकुआं व मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दो युवकों को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक ट्रक चालक है। घटना में लिप्त ट्रक को भी सीज किया गया है। एसओ जोशी ने बताया एसआई द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। उसी के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र में ऐसी घटना के प्रकाश में आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी