Report by : CWN Desk
Published at :
टमाटर का भाव पूछने सुबह 4 बजे आजादपुर मंडी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी ने किसानों से भी बातचीत की, बारिश से सब्जियों की कीमतों में लगी है आग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह-सुबह चार बजे दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंच गए। उन्होंने मंडी से टमाटर और सब्जियों के भाव पूछे और किसानों से बातचीत भी की।
बारिश के चलते टमाटर और अन्य सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। 200 रुपये किलो टमाटर होने से अधिकतर लोगों की रसोई से टमाटर गायब हो गया है। कुछ दिनों पहले आजादपुर मंडी से सब्जी विक्रेता का एक वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर कांग्रेस नेता ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›