Connect with us

नई दिल्ली

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली सशिमं में आयोजित किया गया कार्यक्रम

धानाचूली(नैनीताल)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर धानाचूली में पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य व अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया ।

बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य शुभेंद्र गुप्ता ने कारगिल विजय दिवस पर बोलते हुए कहा कि उन शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद करेगा, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति हमारी देश की रक्षा के लिए दी। उन्होंने बताया कारगिल दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी यूपी से ट्रक चोर को ट्रक समेत पकड़ लाई हरिद्वार पुलिस, चोरों ने डेढ़ लाख रूए में किया था सौदा, ट्रक कटवाने की हो चुकी थी तैयारी

इस दौरान पूर्व सैनिक धन सिंह बिष्ट, कृष्णसिंह, तारा सिंह और वर्तमान में कार्यरत सैनिक महेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

इस दौरान डॉ नारायण सिंह, प्रधानाचार्य शुभेन्दु गुप्ता , धन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह ,आनन्द सिंह,खीमसिंह, मनोज सिंह महेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement