Connect with us

नई दिल्ली

घर में घुसे चोरी, कुछ नहीं मिला चुराने तो घर स्वामी के लिए 500 का नोट छोड़कर गए चोर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बुजुर्ग दंपती बेटे से मिलने गए थे गुरुग्राम, बंद घर में घुस गया चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
चोर भी दरियादिल हो सकता है, यकीन करना मुश्किल है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। चोर घर से सामान चोरी करने घुसा और वहां चुराने जैसा कोई सामान नहीं मिला। चोर जाते वक्त घर स्वामी के लिए 500 का नोट छोड़कर चला गया। मामला नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर आठ स्थित घर का है।
घर स्वामी ने नार्थ रोहिणी थाना पुलिस में शिकायत की है। थाना पुलिस ने बताया कि रोहिणी सेक्टर आठ स्थित घर के स्वामी बुजुर्ग हैं वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में बेटे के पास गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है।
घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर से कोई सामान चोरी नहीं था। लेकिन दरवाजे के पास उन्हें 500 का नोट पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन उनके घर की ओर आया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement