Connect with us

नई दिल्ली

ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बिजनौर स्योहारा में रात हुई मुठभेड़, 2022 से चल रहा था फरार

बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राना नंगला निवासी ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य राणा को मंगलवार रात पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर स्योहारा क्षेत्र के जंगल में हुआ। आदित्य 23 अगस्त 2022 को बिजनौर पेशी से लखनऊ जेल जाते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। 
पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य बुढ़नपुर चौकी क्षेत्र के जंगल में है। कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स ने बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई । मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement