Report by : CWN Desk
Published at :
दो भाइयों को आवारा कुत्तों के झुंड में नोंचकर मार डाला

3 दिन के भीतर दोनों भाइयों की मौत से लोगों में गुस्सा
नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो मासूम भाइयों को नोंचकर मार डाला। इससे हड़कम्प मचा है। लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुत्तों ने सात वर्षीय आनंद को शिकार बनाया था। रविवार सुबह पांच वर्षीय आदित्य पर पांच कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को नोंचकर मार डाला। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे आनंद और आदित्य परिवार के साथ सिंधी बस्ती, रंगपुरी पहाड़ी पर रहते थे। परिवार मूलत इलाहाबाद का है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वसंत कुंज साऊथ थाना पुलिस को एक बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। रविवार सुबह आनंद का छोटा भाई आदित्य अपने चचेरे भाई चंदन के साथ जंगल में गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›