Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी के मोरी में पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

देहरादून से जा रहे थे मोरी, एक शिक्षक तो दूसरा था बारबर
उत्तरकाशी।
जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दाैरान दोनों की माैके पर ही माैत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की है। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है। प्रकाश चंद सरकारी शिक्षक थे तो वहीं शाहिद नाई का काम करता था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›