Connect with us

उधमसिंह नगर

पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे समेत दो की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलभट्टा फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट में आ गए, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों
रुदपुर। पुलभट्टा में रेलवे पुल पार कर रहे दो युवकों की सामने से आ रही ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व सांसद व भाजपा नेता बलराज पासी का भांजा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार रात रोहित मिर्धा (26 वर्ष) पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी डिबडिबा फार्म बिलासपुर की रिश्तेदारी में सितारगंज के पास एक गांव में शादी थी। शाम लगभग साढ़े सात बजे रोहित के साथ बाइक पर उसके साथी मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी (26 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी वार्ड 13 रुद्रपुर व योगेश मैनाली पुत्र हरीश चंद निवासी फायर स्टेशन भूरारानी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से निकले थे। उन्होंने अपनी बाइक पुलभट्टा फ्लाईओवर के निकट खड़ी कर दी। योगेश बाइक के पास खड़ा हो गया, जबकि रोहित और मिक्कू किसी कार्यवश लोहे के रेलवे पुल को पार कर नदी के दूसरी ओर स्थित बंगाली कॉलोनी की तरफ जाने लगे। इस दौरान सामने से ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में रोहित और मिक्कू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिक्कू कक्कड़ पूर्व सांसद और भाजपा नेता बलराज पासी का भांजा है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि योगेश से पूरे मामले की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पॉड टैक्सी और हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध पर अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में कमेटी देगी सरकार को सुझाव

Select Language

Advertisement