Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, 3 महीने पहले हुई थी शादी

देहरादून। राजधानी देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में दो छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटनाएं सामने आई हैं। एक मामला डीआईटी यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा गौरांशी पपने (21) से जुड़ा है, जबकि दूसरी घटना कालसी निवासी 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा रिंकी चौहान की है। दोनों ही युवतियों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

राजपुर थाना क्षेत्र स्थित मसूरी रोड के लिटिल स्पेस गर्ल्स पीजी में रह रही गौरांशी मूल रूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। शनिवार देर रात जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो सहेलियों ने हॉस्टल स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा और गौरांशी को फंदे पर लटका पाया। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में सामने आया कि वह अपने दोस्त को किसी अन्य युवती से चैट करते देखकर मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना स्थल से फांसी के लिए उपयोग की गई बेडशीट भी बरामद की गई है।

दूसरी घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के करनपुर इलाके की है, जहां डीबीएस कॉलेज के पीछे किराये पर रह रही प्रतियोगी छात्रा रिंकी चौहान ने शनिवार शाम आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में रिंकी ने जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। घटना के समय वह घर में अकेली थी। भाई-बहन लाइब्रेरी गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने रिंकी को फांसी पर लटका पाया।

दोनों ही घटनाओं ने परिजनों और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›