Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी। जनपद के हर्षिल क्षेत्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर क्यारकोटि के पास जालंधरी नदी में शनिवार देर शाम दो बकरी पालक बह गए। यह घटना भटवाड़ी तहसील के पैदल मार्ग पर स्थित क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई। राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ के 6, वन विभाग के 4, पुलिस के 4, राजस्व विभाग के 2 कर्मी और कई स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। टीम रात में ही जोखिम भरे रास्ते से घटनास्थल की ओर निकली। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और नदी के तेज बहाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल दोनों लापता बकरी पालकों की तलाश जारी है।