Connect with us

हरिद्वार

सड़क हादसे में हरियाणा के दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग हादसे, 4 लोग घायल

रुड़की। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसों में हरियाणा के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एक हादसे में कार डिवाइडर से टकराई जबकि दूसरे हादसे में कार दूसरे वाहन से टकराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग स्विफ्ट कार से शुक्रवार की देर रात हरिद्वार जा रहे थे। मंगलौर हरिद्वार हाईवे पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संजय (32) निवासी समालखा, जिला पानीपत हरियाणा, विकास (35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा तथा दीपक निवासी पूटरा जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। दीपक की मौत हो गई।
दूसरा हादसा शनिवार सुबह छह बजे नगला इमरती गांव के पास हुआ है। जिसमें हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) , सुमित तथा योगेश (28) निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर गोपाल गुप्ता की असामयिक मृत्यु के मामले में चिकित्सकों का आक्रोश, 15 फरवरी से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Select Language

Advertisement