Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

हल्द्वानी में पूजा-पाठ कराने गए दो पंडितों को यजमान महिलाओं से हुआ प्यार, बीबियों को पता चला तो हुई तकरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यजमानों के प्रेम प्रसंग का थाने पहुंचा मामला तो हुआ हंगामा, परिवारों की काउंसलिंग की गई
हल्द्वानी। पूजा पाठ कराते-कराते पंडित जी महिला यजमानों पर दिल लगा बैठे। घर में पंडितों की पत्नी को भनक लगी मामला पुलिस तक पहुंच गया है। थाने में हंगामा हुआ।
हल्द्वानी में घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा है। महिला सेल पहुंचा मामला पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  कॉलोनी में पार्क बनवाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों का एक प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला

Select Language

Advertisement