हल्द्वानी

हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी में बुजुर्ग महिला से कुंडल नोचने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी।

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना का त्वरित खुलासा कर दिया है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल नोचने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता में घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को जगतपुरम निवासी गौरी देवी सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार शातिर बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कान से कुंडल लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने इलाके के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कड़ी मशक्कत और सटीक सुरागों के आधार पर पुलिस ने रिलायंस मॉल, मुखानी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय और सूरज जोशी (निवासी बिल्सी, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी करीब एक महीना पहले ही बदायूं से हल्द्वानी आए थे। वे मुखानी क्षेत्र में नासिर अली नामक कबाड़ी की दुकान में काम कर रहे थे। सुबह के समय दोनों इलाके में घूमकर रेकी करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ बदायूं थाने में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार और कर्मचारी रखने वाले कबाड़ी नासिर अली के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में कोतवाल सुशील जोशी, एसआई वीरेंद्र चंद और अविनाश मौर्य समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी