Report by : CWN Desk
Published at :
बीरोंखाल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, छह घायल

रुद्रपुर। शुक्रवार को उत्तराखंड के किच्छा, खटीमा और दिनेशपुर क्षेत्रों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहला हादसा किच्छा में हुआ, जहां 28 वर्षीय भरत मौर्य पुत्र भजन लाल, निवासी सिमरिया केमरी, रामपुर (उत्तर प्रदेश), बाइक से किच्छा की ओर आ रहा था। इंट्राक फैक्ट्री के सामने उसकी बाइक एक कैंटर वाहन से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल भरत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल ने हादसे की पुष्टि की।

दूसरी दुर्घटना खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में हुई, जहां इस्लामनगर गोटिया निवासी 18 वर्षीय शैफ अली खान पुत्र स्व. इंतजार उद्दीन अपने मित्र हसीन अंसारी के साथ बाइक से गए थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में शैफ अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हसीन घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शैफ अली अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

तीसरी घटना दिनेशपुर के मटकोटा मार्ग पर सामने आई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान जयनगर निवासी 20 वर्षीय विशाल सिंह पुलिस को देखकर घबरा गया और उसकी बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में विशाल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›