Report by : CWN Desk
Published at :
थलीसैंण जा रही बोलेरो खाई में गिरी – वृद्धा की मौत, चालक समेत छह घायल

काशीपुर: खुशियों भरे माहौल में मातम छा गया जब बड़े भाई की शादी के दिन ही छोटे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात को उस समय हुआ जब 22 वर्षीय नईम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से सामान लेने महुआखेड़ा गंज जा रहा था।

ग्राम कटैय्या निवासी शाहिद हुसैन के बड़े बेटे आसिफ की गुरुवार को शादी थी। बारात कुंडा थाना क्षेत्र के गांव सरवरखेड़ा गई थी। शादी के समारोह के बाद रात करीब आठ बजे शाहिद का छोटा बेटा नईम अपने 18 वर्षीय रिश्तेदार फैजान (निवासी जसपुर) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में गांव कटैय्या के पास धर्मकांटे के नजदीक उनकी बाइक लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।

हादसे में नईम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नईम को देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में हरिद्वार के पास उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नईम मेहनत-मजदूरी करता था और छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›