Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में ऊधमसिंहनगर पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर नशा तस्कर को 2000 लीटर अवैध एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह ENA IGL कंपनी से निर्मित है और इसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता है। आरोपी की निशानदेही पर काशीपुर और बाजपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में ENA बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।