Connect with us

हरिद्वार

यूकेडी ने शुरू की नगर निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नगर निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा उत्तराखंड क्रांति दल : गोकुल सिंह रावत
हरिद्वार
। उत्तराखंड क्रांति दल की हरिद्वार महानगर इकाई नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के संयोजन और मुख्य अतिथी पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास की अध्यक्षता में भूपतवाला में गायत्री विहार कालोनी स्थित जलाराम मंदिर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में हरिद्वार नगर निगम के सभी वार्डो में प्रत्याशी उतारने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दल के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड की जनता ने लिए अलग राज्य के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से वे मुद्दे नेपथ्य में चले गए। कार्यकर्ता जनता मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। राज्य की जनता आज भी समस्याओं से जूझ रही है। यूकेडी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित व व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी है। समस्याओं से त्रस्त जनता विकल्प के लिए में यूकेडी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और भाजपा व कांग्रेस की विफलताओं को उजागर करें। महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने यूकेडी नगर निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव भी पूरे दमखम से लड़ेगा। नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के साथ युवा वर्ग और महिलाओं को यूकेडी से जोड़ें। गोकुल सिंह रावत ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ईमानदार और स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष पर्मिला रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष हेमलता जोशी, विपिन रावत, कार्यकारी महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरण पाण्डेय, यशोदा यादव, चंद्रशेखर गोस्वामी सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Select Language

Advertisement