नई दिल्ली

ओखलकांडा के कूकना में मिला अज्ञात शव

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी नही हो सकी शिनाख्त


राजस्व पुलिस ने शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा शव

धानाचूली(नैनीताल)। ओखलकांडा विकास खण्ड के मल्ली रौ पट्टी अंतर्गत कूकना गांव में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वही सूचना पर पहुँची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में शिनाख्त के लिए रखा है। वही पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त करने की जाँच में जुटी हुई है।

मंगलवार को खनश्यू तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक मल्ली रौ रवि पांडे ने बताया उन्हें कूकना में बीते 31 दिसम्बर की शाम को धीरेंद्र देउपा नाम के व्यक्ति ने एक शव देखे जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके के लिए राजस्व निरीक्षक नारायण लाल वर्मा, उपनिरीक्षक प्रकाश देवत्तला, भुवन सहित वह रवाना हो गए। घटना स्थल पर पहुँचकर शव का पंचायत नामा भरकर कब्जे में ले लिए। वही गांव के कई लोगो से अज्ञात शव के बारे में पूछताछ की पर उन्हें सफलता नही मिली। वही बताया जा रहा है यह शव नेपाली व्यक्ति का लग रहा है। पर क्षेत्र में कार्य कर रहे नेपालियों से पूछताछ की तो उन्होंने भी मना कर दिया। राजस्व पुलिस शव को हल्द्वानी ले गयी। जहाँ पर शिनाख्त करने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में 72 घण्टे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। शव की उम्र 35 के करीब बतायी गयी। उपनिरीक्षक रवि पांडे ने बताया शव का हुलिया व फोटो सभी पटवारी चौकी, पुलिस थानों को भेज दी है। वही 72 घण्टे बाद शव का दाह संस्कार कर दिया जायेगा। वही समाचार लिए जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी