Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

अल्मोड़ा। उपपा की केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा पर मंगलवार को उनके घर में बंदरों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वर्मा ने बताया कि बंदरों की बढ़ती संख्या और आक्रामकता से नगरवासियों में भय का माहौल है। विशेष रूप से वृद्ध और बच्चे लगातार इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वर्मा ने बंदर आतंक से निजात दिलाने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›