उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सरकार ने देर रात 24 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। देहरादून समेत कई जिलों के अधिकारी बदले गए।

देहरादून: चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर राज्य के 24 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को भी शासन ने 10 आईएएस समेत 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले थे।
इस ताजा सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून, अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून और मुकेश चंद्र रमोला को उत्तरकाशी से दून भेजा गया है। वहीं, रुद्रपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। अपर्णा ढौंडियाल को देहरादून से डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि अजयवीर सिंह को वहां से हटाकर टिहरी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा मनीष बिष्ट को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी की अहम जिम्मेदारी मिली है।
हरिद्वार और अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई नई तैनातियां हुई हैं। कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग और कृष्णा त्रिपाठी को चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगामी चुनावों को देखते हुए प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लगातार दो दिनों में हुए इन बड़े तबादलों से राज्य के नौकरशाही गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी