उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति

उत्तराखंड परिवहन निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एमडी रीना जोशी ने मंडलीय प्रबंधक से लेकर एजीएम स्तर तक के कई अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी के हस्ताक्षर से जारी ताजा आदेश में मंडलीय प्रबंधक से लेकर सहायक महाप्रबंधक स्तर तक के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत नैनीताल मंडल में मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को टनकपुर भेजा गया है, जबकि टनकपुर में तैनात आलोक कुमार बनवाल को नैनीताल मंडल की जिम्मेदारी मिली है। देहरादून मंडल के मंडलीय प्रबंधक सुरेश चौहान को पदोन्नत कर उप महाप्रबंधक (संचालन) बनाया गया है। उन्हें निगम मुख्यालय देहरादून और दिल्ली में तैनाती के साथ कुंभ मेला नोडल अधिकारी और आईएसबीटी का अहम प्रभार भी सौंपा गया है।
पदोन्नति पाने वाले अन्य अधिकारियों में प्रतीक जैन को देहरादून मंडल का नया मंडलीय प्रबंधक (संचालन) बनाया गया है। राजेंद्र कुमार आर्य को सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत कर काशीपुर डिपो में ही यथावत रखा गया है। इसके अलावा अनुराग पुरोहित को रुड़की डिपो, दीपक सिंह को लोहाघाट डिपो और रमेश सिंह को पर्वतीय डिपो में सहायक महाप्रबंधक की नई जिम्मेदारी दी गई है।
डिपो स्तर पर हुए अन्य तबादलों में एसपी मनराल को देहरादून से ग्रामीण डिपो, अमिता सैनी को रुड़की से कोटद्वार और राजीव गुप्ता को मुख्यालय से हरिद्वार भेजा गया है। विशाल चंद्रा को हरिद्वार से देहरादून, नवीन चंद्र आर्य को रामनगर से पिथौरागढ़ और रविशेखर कापड़ी को पिथौरागढ़ से टनकपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, धीरज कुमार वर्मा को रानीखेत और महेंद्र कुमार को रामनगर डिपो की कमान सौंपी गई है।
निगम प्रबंधन ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, जिनमें धर्मानंद जोशी को अल्मोड़ा के साथ बागेश्वर डिपो का जिम्मा दिया गया है। राजकुमार को टनकपुर डिपो का प्रभारी सहायक महाप्रबंधक (वित्त) बनाया गया है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से राज्य भर में रोडवेज बसों के संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी