Report by : CWN Desk
Published at :
सर्दियों में हरियाणा और यमुना पॉवर लिमिटेड कंपनी से उत्तराखंड लेगा बिजली

इसकी एवज में बरसात में पांच फीसदी अतिरिक्त बिजली लौटाई जाएगी

देहरादून। सर्दियों में बिजली संकट से निपटने को सरकार ने एनर्जी बैकिंग की तैयारी शुरू हो गई है। एनर्जी बैकिंग के रूप में हरियाणा और यमुना पॉवर लिमिटेड कंपनी से सर्दियों में बिजली ली जाएगी। इसकी एवज में बरसात में पांच फीसदी अतिरिक्त बिजली लौटाई जाएगी।
उत्तराखंड में नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी के समय सर्दियों में नदियों में पानी कम हो जाता है। इसके कारण हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन बाधित हो जाता है। अधिकतम 25 मिलियन यूनिट तक रहने वाला बिजली उत्पादन घट कर सात से नौ एमयू के बीच सिमट कर रह जाता है। इस दौरान सप्लाई को लेकर निर्भरता बाजार पर बढ़ने के साथ ही दाम अधिकतम दर तक पहुंच जाते हैं।
हरियाणा से 200 और यमुना पॉवर लिमिटेड से 100 मेगावाट बिजली का इंतजाम किया जा रहा है। एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई पूरी तरह सामान्य रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›