Connect with us

हल्द्वानी

उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने नई केंद्रीय एवं मंडलीय कार्यकारिणी की घोषणा की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करने और छात्र हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

• श्री चिरंजीव पांडेकेंद्रीय उपाध्यक्ष

• श्री विजय कुमार आर्यकेंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी

• श्री विश्वास जखमोलागढ़वाल मंडल अध्यक्ष

• श्री मुकेश कुमार जोशीकुमाऊं मंडल अध्यक्ष

उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देंगे और छात्र हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के छात्रों को संगठित कर उनके अधिकारों और शैक्षिक आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में परम्परागत होली का आगाज 21 दिसंबर से, चार चरणों में सजेगी निर्वाण से श्रृंगार की महफ़िल

छात्रों और राज्य के व्यापक हितों की दिशा में नई कार्यकारिणी का संकल्प

नवमनोनीत पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष चिरंजीव पांडे ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी विजय कुमार आर्य ने कहा कि वे संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र U.S.F. से जुड़ सकें और संगठन को मजबूती मिले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो दिन से लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन पर मिला

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विश्वास जखमोला ने गढ़वाल क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, वहीं कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने कहा कि वे शिक्षा, छात्रवृत्ति, और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

U.S.F. का यह कदम संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा और छात्र आंदोलनों को अधिक प्रभावशाली बनाएगा। संगठन ने सभी छात्रों से एकजुट होकर छात्र हितों और उत्तराखंड के विकास में योगदान देने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement