Report by : gulabsingh
Published at :
उत्तराखंड- मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट , इन जनपदों में भारी बरसात के साथ हिमपात की संभावना, ठंड में होगा इजाफा।

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 23 से 27 जनवरी राज्य के कई जनपदों में बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। विशेषकर 24 और 25 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ बारिश/बर्फबारी/आंधी चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ जिलों और देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में पृथक स्थानों पर। इन जिलों में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बौछार के साथ आंधी आने की संभावना।
वहीं 23 जनवरी से अगले चार दिन 27 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›