Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 22 दिसंबर से करवट लेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में 22 दिसंबर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जिलों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने की संभावना है। 22 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। 22 और 23 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Select Language

Advertisement