Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चम्पावत और श्रीनगर में खोले जाएंगे नशा मुक्ति केंद्र

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ बड़ी जंग के लिए उत्तराखंड के चार जिलों में जल्द ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) सेंटर बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इनको शुरू किया जाएगा। मंगलवार को गांधी पार्क में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यह बात कही।
उन्होंने बताया कि अभी केवल ऋषिकेश एम्स में दस बेड का एटीएफ सेंटर चल रहा है। लेकिन जल्द ही उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चम्पावत और श्रीनगर में भी ऐसे सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य है। अभी चार इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट्स चलाए जा रहे हैं। इस साल अभी तक एनडीपीएस ऐक्ट में लगभग 600 मामले पंजीकृत हो चुके हैं, जिसके तहत करीब साढ़े सात सौ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। युवाओं को जागरूक भी किया जाएगा। मौके पर आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, प्रादेशिक मुख्य आयुक्त-भारत स्काउट एंड गाइड एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›