Connect with us

उत्तराखण्ड

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का उत्तराखंड दौरा: देहरादून व मसूरी में सख्त सुरक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। देहरादून व मसूरी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद और ट्रैफिक डायवर्जन लागू।

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को आईजीएनएफए में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं, 20 अगस्त को वह एलबीएसएनएए मसूरी में आईएएस अधिकारियों के ट्रेनिंग कोर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
वीवीआईपी दौरे को देखते हुए दून पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। कार्यक्रम स्थलों, वीवीआईपी रूटों और आसपास की संवेदनशील इमारतों में बीडीएस और डॉग स्क्वायड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 19 और 20 अगस्त के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। ऋषिकेश और हरिद्वार से देहरादून व मसूरी की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, एम्बुलेंस और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं को डायवर्जन से पूरी छूट रहेगी।

Select Language

Advertisement