Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल एसओजी की कमान विजय पाल सिंह को मिली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कई चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए। टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी को नैनीताल पुलिस से लाइन अटैच किया गया है। वहीं एसओजी की कमान एसआई विजय पाल सिंह को सौंपी है। एसएसपी कार्यालय के नए पीआरओ एसआई दिनेश चंद्र जोशी होंगे।
एसआई सुशील चंद्र जोशी को टीपी नगर, संजीत राठौर को आरटीओ, नरेंद्र कुमार को राजपुरा, देवेन्द्र राणा को ओखलकांडा, आसिफ खान को मालधन, दीवान सिंह को आम्रपाली, भूपेन्द्र मेहता को रामगढ़, बालकृष्ण आर्य को एफएफयू, गोविन्दी टम्टा को क्वारब, एसएसआई विजय मेहता को मंडी, एसआई गुलाब कम्बोज को ज्योलीकोट भेजा है। वहीं कुछ चौकियों से हटाए गए प्रभारियों को थानों में तैनाती दी है। एसआई प्रीति को खनस्यू, अनिल कुमार को वनभूलपुरा, रजनी आर्या को बेतालघाट, मेहनाज अंसारी को लालकुआं, हरजीत सिंह को मुखानी, दान सिंह को मल्लीताल थाने भेजा है। एफएफयू प्रभारी इंस्पेक्टर पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी होंगे।

Select Language

Advertisement