Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल निवासी IIT रुड़की के पीएचडी छात्र का शव नहर से बरामद, नोटबुक ने उलझाई गुत्थी

विकासनगर में महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ शक्तिनहर में छलांग लगाई। तैराकों ने बच्चों को सुरक्षित बचाया, महिला की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी।

विकासनगर (देहरादून)।  उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत डॉक्टरगंज पुल नंबर एक और शांतिधाम पुल नंबर दो के बीच एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ अचानक शक्तिनहर में छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम को देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।
नहर के किनारे मौजूद स्थानीय तैराक युवकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। इन जांबाज युवकों ने अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस से दोनों मासूम बच्चों को नहर के तेज बहाव से सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण बच्चों की मां देखते ही देखते आंखों के सामने डूब गई और उसका कुछ पता नहीं चल सका।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दोनों बच्चों को इलाज के लिए तुरंत विकासनगर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, बचाए गए बच्चों में एक की उम्र करीब डेढ़ साल और दूसरे की मात्र छह महीने है, और दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं।
स्थानीय निवासियों ने तैराक युवकों के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की है, जिन्होंने देवदूत बनकर दोनों मासूमों की जान बचाई। दूसरी ओर, पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर शक्तिनहर के गहरे पानी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने और उसके इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›