Connect with us

देहरादून

सीएम धामी ने 4 साल में चयनित 30 हजार कर्मियों को लिखा पत्र, दी शुभकामनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 4 साल में सरकारी नौकरी पाने वाले 30,000 से अधिक युवाओं को पत्र लिखकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं और नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बीते चार वर्षों में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हुए सभी कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजा है। इस विशेष पत्र के जरिए उन्होंने सभी चयनित युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सीएम धामी ने अपने पत्र में साल 2022 के जनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें दूसरी बार मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा था। कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन से ही सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करना रहा है। इसी संकल्प के तहत विभागों में रिक्त पदों पर व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बीते चार साल में 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र में पारदर्शी व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि अब युवाओं को उनकी प्रतिभा और कठोर मेहनत के बल पर रोजगार मिल रहा है। इस योग्यतम चयन के पीछे जहाँ एक ओर युवाओं का कड़ा परिश्रम है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून भी है। इस निष्पक्ष और ईमानदार चयन प्रक्रिया ने युवा प्रतिभाओं को उचित सम्मान मिलना सुनिश्चित किया है।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों से बेहद खास अपील की है। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में चयन होना पूरे परिवार और राज्य सरकार के लिए गौरव की बात है। इसलिए सभी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से फोन पर बात कर उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  एचएनबी विवि के कैंपस कालेजों में बीएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीयूईटी के आधार पर प्रवेश परीक्षा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement